पहले मांगे 10 हजार, ना देने पर दी महिला को जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ब्लैकमेलर द्वारा महिला से पहले 10 हजार की मांग की ना देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस के सामने आया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मल्ला गोरखपुर नवाबी रोड निवासी सविता पांडे द्वारा सौंपी तहरीर में बताया कि उसे एक युवक ने वीडियो कॉल किया और बातचीत करने लगा इसके बाद युवक ने वीडियो को एडिट कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे भेज दी और उससे 10 हजार रुपये की मांग करने लगा। महिला ने जब पैसे देने से इन्कार किया उक्त युवक ने उसे जाने से मारने धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस ने गुहार लगाकर उक्त युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440