केजरीवाल पहले बताये दिल्ली का विकास कितना किया हैं : सुनील ध्यानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के निवर्तमान केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कहा की दिल्ली वाली पार्टी व दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का उत्तराखंड आगमन पर कि गयी घोषणा पर उक्रांद उनके ख्याली पुलाव के अलावा कुछ नहीं समझता। खुद केजरीवाल पहले यह बताएं कि दिल्ली का विकास कितना किया हैं। आज दिल्ली कि सड़कों कि दुर्दशा हैं, सरकारी व जनकल्याणकारी योजनाओं का कितना लाभ जनता कों दिया है।

यह भी पढ़ें -   1170 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा, सोमनाथ मैदान में गूंजी देशभक्ति की हुंकार

उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल जो उत्तराखंड कों लेकर जो सपना सजोये बैठा हैं इसका जबाब आगामी विधानसभा में उत्तराखंड कि जनता देगी। केजरीवाल को पता नहीं कि उत्तराखंड के हर परिवार से एक फ़ौजी हैं, जो देश कि रक्षा व कई बलिदान उत्तराखंड के वीर सैनिकों ने देश के खातिर दिया हैं जो आज भी भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को उत्तराखंड का न इतिहास न भूगोल व देवभूमि कि गाथाओं का ज्ञान हैं। बिजली फ्री को लेकर उत्तराखंड में केजरीवाल वाल को बिजली का ही झटका विधानसभा चुनाव में देगी।

Ad
Ad
Ad
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440