समाचार सच, हल्द्वानी। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा गौलापार में की गई सैंपलिंग में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनकी निगरानी की जा रही है।
एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में टीम ने देवलातल्ला क्षेत्र में 116 लोगों के सैंपल लिए। जिसमें से चार लोग पॉजिटिव पाये गये। इसी बागजाला में 14 व गजेपुर क्षेत्र में 25 लोगों की सैंपलिंग की गई। लेकिन यहां किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जबकि देवपुर में 19 सैंपलों में से एक पॉजिटिव पाया गया। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि क्षेत्र में घर-घर जाकर सैंपलिंग की गई है। सभी पॉजिटिवों को आईसोलेशन में रखा गया है। टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि पंत, प्रभारी चिकित्साधिकारी मोटाहल्दू डॉ हरीश पांडेय ने मोबाइल सैंपलिंग टीम के साथ गौलापार क्षेत्र में सैंपलिंग की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















