इस जनपद के पांच दरोगा इधर-उधर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने पांच दरोगाओं को इधर-उधर किया है। सभी को तत्काल नियुक्ति स्थलों में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार भीमताल थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी को फॉरेंसिक टीम का प्रभारी बनाया गया है। जबकि भवाली के एसएसआई रमेश सिंह बोहरा को भीमताल थाने का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह फॉरेंसिंक टीम प्रभारी नंदन सिंह रावत को मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी व मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज कैलाश सिंह नेगी को कोतवाली का वरिष्ठ एसएसआई प्रथम बनाया गया है। साथ ही कोतवाली के एसएसआई द्वितीय प्रकाश सिंह मेहरा को एसएसआई भवाली का जिम्मा सौंपा गया है। सभी स्थानान्तरित दरोगाओं को नियुक्ति स्थलों पर तत्काल कार्यभार संभालने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो शरीर को नेचुरली ठंडा और शांत रखने में मदद करेंगी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440