कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया जबरन दुष्कर्म, युवती ने लगाया गर्भपात कराने का भी आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवती ने युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में मोटाहल्दू निवासी युवती ने कहा है कि वह पूर्व में हल्द्वानी में काम करने के चलते किराये के कमरे में रहती थी। उसके साथ चन्दन मेहता पुत्र खुशाल सिंह मेहता निवासी निकट शिव मंदिर हिम्मतपुर तल्ला भी काम करता था। आरोप है कि नवम्बर 2019 में चंदन ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी और जबरन दुष्कर्म किया। इसका आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुराचार किया गया। इस बीच जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका गर्भपात करा दिया गया। इस बात का पता उसे बाद में चला। पीड़िता का कहना है कि इसकी शिकायत की बात कहने पर आरोपी उससे शादी का झांसा देता रहा और शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच उसे पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। इस संबंध में बातचीत करने पर आरोपी पत्नी से तलाकर लेकर उससे शादी की बात कहता रहा। बाद में इससे मुकर गया। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440