रामनगर में मिला अब तक का सबसे बड़ा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा और भारी भरकम अजगर पकड़ा गया है। यह विशाल अजगर काशीपुर के गौशाला सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में दिखाई दिया, जिसे वन विभाग की श्सेव द स्नेकश् टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस अजगर की लंबाई 20 फीट से अधिक और वजन 1 क्विंटल 75 किलोग्राम से ज्यादा बताया जा रहा है, जो इस क्षेत्र में अब तक पकड़ा गया सबसे बड़ा पाइथन है।

तराई पश्चिमी के रेंजर अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि स्थानीय लोगों ने एक विशाल अजगर को घर के पास खेत में देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही सांपों को रेस्क्यू करने में विशेषज्ञ तालिब हुसैन और उनकी टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद टीम ने इस विशाल अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा।

रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले तालिब हुसैन ने बताया कि उन्होंने अब तक सैकड़ों अजगर पकड़े हैं, लेकिन यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी रेस्क्यू सफलता रही। इतनी बड़ी और भारी प्रजाति का अजगर पहली बार इस क्षेत्र में मिला है। वन विभाग ने बताया कि इस अजगर को सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है, ताकि यह मानव आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में रह सके।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी हैरान हैं कि इतनी विशालकाय प्रजाति का अजगर उनके इलाके में कैसे पहुंचा। वन विभाग लगातार क्षेत्र में नजर बनाए हुए है ताकि भविष्य में इस तरह के जीव-जंतु आबादी वाले क्षेत्रों में न आएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440