
समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में गुरुवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्र परिषद का गठन करते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समारोह में अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के ट्रस्टी भुवन चंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य एवं शैक्षणिक सलाहकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर ध्वज को सलामी दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और रंगारंग माहौल भर दिया।
विद्यालय की छात्र परिषद में क्षितिज पांडे को हेड बॉय, लक्षिता गोस्वामी को हेड गर्ल, वैभव शर्मा को डिप्टी हेड बॉय तथा सिमरन धामी को डिप्टी हेड गर्ल चुना गया। चयनित छात्र पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह में शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण बना रहा। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



