पूर्व सीएम हरीश रावत कल भी जन नेता थे और आज भी जन नेता : मनीष

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कल भी जन नेता थे और आज भी जन नेता हैं उनके मुकाबले का प्रदेश के अंदर कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो उनकी बराबरी कर सकें। आज जो कांग्रेस में सीटों की बढ़ोतरी हुई है वह भी हरीश रावत के नेतृत्व का ही असर है। उनकी नेतृत्व क्षमता को किसी भी तरीके से कम नहीं आंका जा सकता है। आज भी प्रदेश की जनता उनको अपने दिलों में बसआए हुए हैं। हार जीत तो लगी रहती है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल किसी भी स्तर पर कम नहीं हुआ है। दूसरा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बहुत ही कर्मठ व जुझारू व्यक्ति हैं और उनको थोड़ा ही समय मिला था जिसमें उन्होंने अच्छा कार्य किया और कार्यकर्ताओं और जनता में अपनी पैठ बनाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एकजुट और संगठित हैं। भविष्य में कांग्रेस पार्टी और अच्छा प्रदर्शन इनके नेतृत्व में करेगी।

यह भी पढ़ें -   पंतनगर विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित, वासुदेव कृष्ण पाठक ने किया टॉप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440