कालाढूंगी सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार भंडारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (एजेन्सी)। पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार भंडारी को आम आदमी पार्टी ने नैनीताल जिले की 60 कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का विधायक प्रत्याशी घोषित किया है। श्री भंडारी को देहरादून में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने पटका एवं टोपी पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलायी हैं।

आपको बता दें कि श्री भंडारी गोवा, दिल्ली सरकार सहित केंद्र सरकार में अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। पार्टी की सदस्यता के दौरान भंडारी ने कहा कि विधायक का चुनाव जीतने के पश्चात अपने तजुर्बे से क्षेत्र का चहुमुंखी विकास करते हुए उत्तराखण्ड में विकास की गंगा बहाने में अपना योगदान देंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 सितम्बर 2026, मंगलवारपार्श्व परिवर्तनी एकादशी आज, स्मार्त और वैष्णव दोनों के लिए व्रत; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440