रिटायर्ड फौजी का आरोप-सुखियांचल टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने प्रभाव में लेकर ठगे हैं 10 लाख
समाचार सच, हल्द्वानी। एक रिटायर्ड फौजी ने महानगर के सुखियांचल टूर एण्ड ट्रैवल्स संचालक पर ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित रिटायर्ड फौजी का कहना है कि कई बार इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में करने के बाद भी न्याय नहीं मिला तो हार कर उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता बीसी पंत व दीप जोशी की मदद लेनी पड़ी। जिसके बाद उक्त ट्रैवल्स संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।


जानकारी के अनुसार तल्ला बमौरी हिम्मतपुर निवासी पूर्व फौजी लक्ष्मण सिंह पुत्र स्व. जगत सिंह ने बताया कि 28 जुलाई 2020 को सुखियाचल टूर एण्ड ट्रैवल्स के संचालक विश्वास पुत्र हरीश कुमार ने उसे प्रभाव में लेकर उससे दस लाख रूपए ले लिए और एक लिखित एग्रीमेंट कर उसे चेक थमा दिया। लेकिन वह चेक बाउंस हो गया। जब चेक बाउंस की जानकारी ट्रैवल्स संचालक को दी तो पिता-पुत्र उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। इसकी सूचना उन्होंने 19 अगस्त 2020 को मुखानी थाने में दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के पास काफी धक्के खाने के बाद भी जब उन्हें न्याय नहीं मिला तो पीड़ित ने सामाजिक कार्यकर्ता बीसी पंत और दीप जोशी को आप बीती सुनाई।
दोनों सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित लक्ष्मण सिंह को लेकर मुखानी थाने पहुंचे जहां पर जालसाज के आरोपी सुखियांचल टूर संचालक के खिलाफ तहरीर सौंपी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी और बीसी पंत का कहना है कि उनका संगठन पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने इस तरह की जालसाजी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440