समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज प्रताड़न के एक मामले में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था।
पुलिस के अनुसार सीएमटी कॉलोनी, डहरिया निवासी पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पाल के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन इसके बाद पूर्व दर्जा मंत्री न्यायालय में पेश नहीं हुए। इस पर न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पूर्व दर्जा मंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



