पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद ने की राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शनिवार को राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने राजभवन में स्थित मृत्युंजय पंचकर्म केन्द्र का भी भ्रमण कर पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से सम्बधित जानकारी ली। उन्होंने इस केन्द्र को बनाये जाने के लिए राज्यपाल के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सुजोक थेरेपी के सम्बन्ध में भी स्माइल सुजोक के डॉ मिनचुल पार्क और डॉ सुभाष चौधरी से जानकारी ली और कहा कि इस थेरेपी को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित किये जाने की जरूरत है।

इस अवसर पर श्रीमती सविता कोविंद और श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के होटल में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Former President Ramnath Kovind worshiped at Rajpragyeshwar Mahadev Temple

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440