हल्द्वानी के पूर्व फौजी को पैसा डबल करने का लालच पड़ा महंगा, झांसे में लेकर ठगों ने 8 लाख रुपये की हेराफेरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एक पूर्व फौजी को पैसा डबल करने का लालच महंगा पड़ गया है। उसे ठगों ने झांसे में लेकर करीब 8 लाख रुपये की हेराफेरी कर दी है। पैसे वापस न मिलने पर पीड़ित पूर्व फौजी ने पुलिस की शरण ली है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में सैनिक कॉलोनी, मल्ली बमौरी निवासी पूर्व सैनिक कुंदन सिंह बिष्ट ने कहा है कि उसकी मुलाकात एक साल पहले कमोला कालाढूंगी निवासी हरीश भट्ट से हुई। हरीश ने उसे पटेल गार्डन, उत्तम नगर दिल्ली निवासी सौरभ पंत पुत्र जगमोहन पंत से मिलाया। सौरभ ने खुद को स्मार्ट सल्यूशन नामक कंपनी का संचालक बताया। दोनों ने उसे यह कहकर झांसे में ले लिया कि वह कंपनी के माध्यम से पैसा डबल करने का काम करते हैं। इस पर वह लालच में आ गया और उसने कंपनी में पैसा लगाना शुरू कर दिया। शुरूआत में तो उसे पैसा निर्धारित समय पर वापस मिलता रहा। लेकिन कुछ समय बाद पैसा मिलना बंद हो गया।

इस बीच उसने स्वयं के साथ-साथ अपने रिश्तेदारों का भी करीब 8 लाख रूपया कंपनी में लगा दिया। रकम वापस मांगने पर उससे टालमटोली की जाने लगी। पूर्व सैनिक का कहना है कि सौरभ ने उसे दिल्ली बुलाकर कुछ चेक भी दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। पैसे वापस देने का दबाव बनाया तो अब आरोपी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही रकम वापसी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की शिक्षिका डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026, देशभर के 21 शिक्षकों में चयन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440