उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में सनसनी: BSF जवान पर प्रेमिका को ज़हर देकर हत्या का आरोप, फिर खुद भी खाया ज़हर, दून अस्पताल में भर्ती

मोहन सिंह रावत राज्य में संगठन की मजबूती में उनका अहम योगदान रहा था। सरल-सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा है। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें -   सिलक्यारा टनल में फिर मौत! 2023 के रेस्क्यू की यादें हुईं ताजा, मलबा गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की दर्दनाक मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440