पूर्व महिला आयोग की उपाध्यक्षा अमिता लोहनी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से लगायी गुहार, स्याल्दे में बने अस्थाई अस्पताल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर (कुलदीप अग्रवाल)। भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री एवं पूर्व महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने एक पत्र के माध्यम से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से गुहार लगायी है। पत्र में उन्होंने स्याल्दे में स्थापित कन्वर्जन सेंटर में अस्थाई अस्पताल बनाने की मांग की है।
पत्र में श्रीमती लोहनी का कहना है कि रामनगर विधानसभा के अंतर्गत कोविड-19 महामारी को लेकर क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। पूर्व में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के द्वारा रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पीपीपी मोड को कोविड-19 सेंटर बनाए जाने को तैयारियों का जायजा लिया था। जिस पर अस्पताल संचालक दीपक गोयल ने शीघ्र ही ऑक्सीजन लाइन सिटी स्कैन आदि मांग की थी। जानकारी प्राप्त होने के उपरांत ऑक्सीजन लाइनों का काम सुचारु रूप से पूर्ण कर लिया गया। ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारियां बाकी है। पत्र में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त चिकित्सालय को लेकर क्षेत्रवासियों में तरह-तरह की भ्रांतियां व्याप्त है, राजनीतिक व सामाजिक संगठन संयुक्त चिकित्सालय रेफर सेंटर मानते हैं। पत्र में उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि विगत दिवस क्षेत्रीय विधायक द्वारा कुछ सुविधाओं का लोकार्पण किया था। फेसबुक पर वायरल खबर में नगर पालिका सभासद दीप चंद्र के द्वारा संयुक्त चिकित्सालय की हालत में कोई सुधार ना होने का हवाला दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440