झाड़ियों में मिला नग्न अवस्था में नवजात शिशु

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम सात बजकर 15 मिनट गश्त के दौरान चीता पुलिस को सहसपुर थाना क्षेत्र में बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे की आवास सुनकर चीता पुलिस के जवानों खोज की तो चोरखाला के पास झाड़ियों मे एक नवजात शिशु नग्न अवस्था में काफी बुरी स्थिति में पड़ा मिला। उन्होंने कहीं से कपड़े की व्यवस्था की और शिशु को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) सहसपुर में भर्ती कराया। जहां नवजात को प्राथमिक चिकत्सा दी गई।

नवजात शिशु की हालत में सुधार होने पर थाना पुलिस द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम को जरिये सूचना दी गई तथा बच्चे को सुरक्षा की दृष्टि से चिकित्सकों द्वारा दून अस्तपाल रेफर कर दिया गया। सहसपुर पुलिस द्वारा बच्चे को एम्बुलेंस से दून अस्पताल भर्ती कराया गया। इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर एएसपी, थानाध्यक्ष थाना सहसपुर द्वारा अस्पताल जाकर जानकारी ली गई। चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम भी दून अस्तपाल पहुंची तथा नवजात शिशु को अपनी देखरेख में लिया। पुलिस द्वारा चोरखाला सहसपुर क्षेत्र में लावारिस नवजात के परिजनों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पर सियासत को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, नरेश बंसल बोले- राजनीतिक विरोध में सनातन परंपराओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440