धामी सरकार के चार वर्ष: विकास, सुशासन और जनकल्याण का सफल अध्याय — सुरेश भट्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी एवं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर इसे उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार पारदर्शी शासन, जनहितकारी योजनाओं और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर कार्यरत है। सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिससे प्रदेश में विश्वास और प्रगति का माहौल बना है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य में बुनियादी ढांचे के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 को होगा व्रत, 23 को पारण के साथ ऐसे खोलेंगे व्रत

श्री भट्ट ने यह भी कहा कि धामी सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों को प्राथमिकता में रखते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं। साथ ही निवेश को आकर्षित करने और पर्यटन को नई पहचान देने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को मनाई जाएगी जलझूलनी एकादशी

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440