एलआईसी पॉलिसी में अत्याधिक प्रलोभन का झांसा देकर महिला से की साढ़े तीन लाख की ठगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एलआईसी पॉलिसी में अत्यधिक प्रलोभन का झांसा देकर एक महिला से साढ़े तीन लाख की ठगी कर ली गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आवास विकास निवासी पार्वती देवी के अनुसार उसके पास बीती 21 नवॅबर को एलआईसी पॉलिसी रिन्यू कराने के लिए फोन कॉल आई। फोन करने वाले सख्श ने खुद को ग्रीवेंस डिपार्टमेंट दिल्ली का बताते हुए यह प्रलोभन दिया कि पॉलिसी उनकी फर्म में जमा कराने पर ज्यादा लाभ होगा। इस पर फोन करने वाले सख्श ने अलग-अलग किश्तों में उससे यतेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के बैंक खाते में साढ़े तीन लाख की रकम जमा करवा दी। इसके बाद वह उन पर और पैसे जमा कराने का दबाव डालने लगा। पार्वती देवी के अनुसार जब उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी रकम हड़प ली गई है। इस पर उसने यतेंद्र सिंह नामक सख्श से धनराशि वापस देने को कहा तो वह उसे धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मोबाइल नंबर व बैंक खाते के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस द्वारा दोनों मामलों की गहनता से जांच
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440