समाचार सच, हल्द्वानी। शिव कावड़ संघ के बैनर तले 22 कांवरियों का दल गंगाजल लेने को हल्द्वानी से हरिद्वार को रवाना हुआ। इस मौके पर मंगलपड़ाव प्राचीन शिव मंदिर परिसर में संघ की अध्यक्षा श्रीमती रमा नागर, संरक्षक रूपेन्द्र नागर और धर्मेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से तिलक लगाकर शिव कांवरियों को रवाना किया गया। इस दौरान संघ परिवार ने हर-हर महादेव, हर-हर गंगें के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया।
दल में दल नेतृत्व कर रहे महंत जितेंद्र नागर ने बताया कि दल में उनके साथ गगन चोपड़ा, विनीत गुप्ता, अशोक कश्यप, चंदू डीजे, गणेश वार्ष्णेय रवि गुप्ता, सौरभ, पंकज अग्रवाल, शंकर गुप्ता, पंकज शर्मा, ऋषभ बॉर्बी, मोहन, आयुष गुप्ता, दीपक, रमेश गुप्ता आदि कांवरिया शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कांवरियों का दल 8 तारीख हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगा का जल भर नजीबाबाद, नगीना, अफजलगढ,़ जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, कालाढूंगी होते हुए 15 जुलाई को हल्द्वानी पहुंचकर नगर के सभी शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजू गुप्ता, सूरज, विनीत गुप्ता, सूरज प्रकाश, राजू, पूरन सागर, हेमंत, प्रमोद आर्य, अभिषेक कश्यप आदि संघ परिवार के लोग शामिल रहें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



