गुमशुदगी से हत्या तक… खाई में शव फेंकने के सनसनीखेज मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को शौर्य रिसोर्ट, भुजियाघाट के जनरल मैनेजर भावेश पाण्डे ने थाना तल्लीताल में तहरीर देकर बताया था कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय (33 वर्ष) निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा, 22 अप्रैल को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर भी नहीं पहुंचा है। इस पर थाना तल्लीताल में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। इसी क्रम में 27 अप्रैल को शिकायतकर्ता बालादत्त उपाध्याय की तहरीर पर थाना तल्लीताल में तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य छिपाने का अभियोग दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल मॉल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाया तो होगी कार्रवाई! जिला प्रशासन ने लागू किया नो हॉर्न जोन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440