15 जनवरी से घर-घर पहुंचेगी निधि समर्पण अभियान समिति

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने जा रहे भव्य राम मंदिर में श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति का सहयोग करने बावत भारतीय जनता पार्टी मंडल लालकुआं की बैठक अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुई। जिसमें अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने बताया कि अभियान समिति नगर व बस्ती स्तर गठित हो चुकी है। अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 5 फरवरी तक चलेगा। मंदिर निर्माण में हर हिंदू की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए इस अवधि में निधि समर्पण अभियान समिति के सदस्य टोलियों में प्रत्येक हिन्दू घर में जाकर 10, 100 व 1000 रूपये के कूपन के माध्यम से प्रत्येक घर से मंदिर निर्माण में उनका अंशदान प्राप्त करेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति का सहयोग करने का आह्वान किया। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में अभियान समिति के लालकुआं नगर पालक राधेश्याम, अभियान समिति नगर प्रमुख अनिरुद्ध, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, जिला मंत्री दिनेश खुल्वे, कुमाऊं मीडिया प्रभारी लक्ष्मण खाती, संजीव जी, पूर्व चौयरमैन पवन चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, मुकेश सिंह, चौधरी सरदमन सिंह, संजीव शर्मा, प्रेम नाथ पंडित, हरीश नैनवाल, श्रीमती राज लक्ष्मी पंडित, ममता, बॉबी संभल सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस द्वारा दोनों मामलों की गहनता से जांच
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440