हल्द्वानी मेयर पद के लिए गजराज सिंह बिष्ट ने भरा नामांकन, भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने माहौल को भाजपा समर्थक बना दिया। नामांकन प्रक्रिया एमबी इंटर कॉलेज से एसडीएम कोर्ट तक एक भव्य जुलूस के रूप में हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।

नामांकन से पहले गजराज सिंह बिष्ट ने अपने परिवार के साथ कालू सिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर विजय की कामना की। इसके बाद उन्होंने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के आवास पर जाकर समर्थन मांगा और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, और निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी ने गजराज सिंह की उम्मीदवारी पर भरोसा जताया और उनकी जीत का विश्वास व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   NEP 2020 की समझ को लेकर 8 दिन चला बड़ा अकादमिक मंथन, देशभर के 180 शिक्षकों-शोधकर्ताओं ने लिया हिस्सा

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करेगी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने गजराज सिंह को युवा और ऊर्जावान नेता बताया। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत रणनीति गजराज सिंह की जीत सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें -   धामी के जन्मदिन पर रेंजर मैदान में दिखा युवा जोश, प्रियंका मेहर के गीतों पर झूमे युवा

गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी उम्मीदवारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह हल्द्वानी नगर निगम को प्रदेश का सबसे स्वच्छ, सुरक्षित, और विकसित नगर निगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का वादा किया।

नामांकन के दौरान भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, धर्मानंद तिवारी, मोहन पाल, नवीन वर्मा, महेश शर्मा और प्रतिभा जोशी प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यकर्ताओं के उत्साह और भारी समर्थन से नामांकन प्रक्रिया भाजपा के पक्ष में उत्साहजनक नजर आई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440