गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश, आर्डन स्कूल में विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जयंती समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविताओं, भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों नेताओं के जीवन एवं देश के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें -   रोज हिप्स की वैज्ञानिक प्रोसेसिंग से पहाड़ में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त आय का रास्ता

विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, ट्रस्टी भुवन चंद्र उपाध्याय एवं सलाहकार डॉ. बी.एस. भाकुनी ने विद्यार्थियों को गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने सत्य, सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें -   23 साल पुराने केस का हुआ निपटारा, देह व्यापार के आरोप में आरोपी कोर्ट से बरी

समारोह का समापन देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। आर्डन परिवार के सदस्यों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440