गणेश महोत्सव: गणेश उत्सव में इस दिन कर लें धन प्राप्ति के ये उपाय, गणेश जी बना देंगे मालामाल

खबर शेयर करें

Ganesh Mahotsav: Do these measures to gain wealth on this day during Ganesh Utsav, Ganesh ji will make you rich.

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हमेशा ही हर दिन पूजा की शुरुआत गणेश मंत्र या पूजा की जाती है, वहीं गणेश उत्सव के दौरान तो दसों दिनों तक विशेष पूजा कर श्री गणेश का वंदन किया जाता है। ऐसे में गणेश उत्सव पर्व का पहले बुधवार जो स्वयं भगवान गणेश का दिन है, अत्यंत खास माना जाता है।

ऐसे में बुधवार के कुछ खास उपायों के संबंध में माना जाता है कि यदि कोई इन उपायों को करता है तो भगवान श्रीगणेश ऐसे व्यक्ति को विद्या, बुद्धि, विवेक, यश-कीर्ति, धन वैभव से मालामाल कर देते हैं। तो चलिए जानते है कि गणेश चतुर्थी के प्रथम बुधवार को क्या और कैसे करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   15 अप्रैल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

1- गणेश उत्सव के प्रथम बुधवार के दिन भगवान गणेशजी के 12 नामों का उच्चारण करना चाहिए, माना जाता है कि उनके संपूर्ण स्वरूप का ध्यान करने से गणराज अति शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं बुधवार के दिन गणेश मंदिर में जाकर उनकी विधि-विधान से पूजा कर भगवान गणेशजी के 12 नामों का जाप या उच्चारण करने से सभी कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

2- वहीं ये भी मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे गणेश उत्सव के प्रथम बुधवार के दिन भगवान गणेश को गाय के घी और गुड से बने पदार्थ का भोग लगाना चाहिए। माना जाता र्है कि ऐसा करने से व्यक्ति के पास अचानक धन की आवक बढ़ने लगती है।

3- गणेश उत्सव पर घर के मंदिर में सफेद रंग के श्री गणेश जी की विधि विधान से स्थापना करनी चाहिए, वहीं गणेश उत्सव के प्रथम बुधवार को इनका पूजन करने से दरिद्रता का नाश हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

4- घर में सदस्यों के बीच अक्सर अनबन हो रही हो तो गणेश उत्सव के प्रथम बुधवार को गणपति जी को 108 की संख्या में दूर्वा अर्पित करनी चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से ये समस्या दूर हो जाती है। ध्यान रखें कि इस दिन बेसन से बने मोदक का भोग भी श्री गणेशजी को अवश्य लगावें।

5- गणेश उत्सव के प्रथम बुधवार के दिन गाय के घी में सिंदूर मिलाकर भगवान गणेश के माथे पर तिलक अवश्य लगाएं और वही तिलक अपने माथे पर भी लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से गणेशजी तुरंत प्रसन्न होकर एक साथ अनेक मनोकमानाएं पूर्ण करते हैं, साथ ही व्यक्ति को धन-वैभव की भी प्राप्ति होने लगती है।

नोट – ध्यान रहे बताए गए उपाय को करने के बाद किसी गरीब ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ न कुछ दान अवश्य करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440