स्विफ्ट डिजायर कार में कट्टों में भरकर ले जा रहे थे गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार, कार चालक फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। प्रदेश में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेनल के पास दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार में कट्टों में भरकर गांजा ले जा रहे थे। हालांकि, कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि फरार तस्कर की तलाश जारी है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया है।

भतरौजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार और एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने नौला गांव सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार (यूके 04आर-5051) को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार चालक भूपेश कुमार उर्फ बॉबी मौके का फायदा उठाकर कार की चाबी लेकर फरार हो गया। भूपेश नैनीताल जिले के लालढांग का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें -   जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें सवार रोहित कुमार (श्यामपुर, उधमसिंह नगर) और जीवन आर्या (बैलपड़ाव, नैनीताल) के कब्जे से 42.515 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और कार को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें -   अभी से तपने लगे हालात, बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति बनी बड़ी चुनौती

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि फरार आरोपी भूपेश कुमार उर्फ बॉबी भिकियासैंण कोर्ट में पेशी के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सराईखेत इलाके से गांजा लेकर जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी गांजा तराई क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपी जीवन आर्या पहले भी नशा तस्करी में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है। बरामद किए गए गांजा की कीमत 10 लाख 62 हजार 875 रुपये आंकी गई है।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम द्वारा 42.5 किलो गांजा बरामद करने पर टीम की सराहना की और 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440