अखिल ब्राह्मण महासभा का महासम्मेलन 26 सितंबर को हरिद्वार में, तैयारियां जोर पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का महासम्मेलन 26 सितंबर को हरिद्वार में आयोजित किया जायेगा। महासम्मेलन को भव्य व सफल बनाने की तैयारियां जोर-शोर शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को उक्त जानकारी कोटाबाग में आयोजित बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं0 विशाल शर्मा ने दी।

Ad Ad

बैठक में महासम्मेलन को लेकर चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आगामी चुनावों में जो राजनीतिक दल ब्राह्मण हित के लिए कार्य करेगा, ब्राह्मण महासभा उसी को समर्थन देगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन होंगे। जिसके तहत 14 नवंबर को हल्द्वानी में भव्य ब्राह्मण महासभा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें समस्त उत्तराखंड से हजारों की संख्या में ब्राह्मण शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें -   सेवालय: एक दीपक जो जल उठा उन बच्चों के लिए, जिनके जीवन में अब तक सिर्फ अंधेरा था

बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम चंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी, जिलाध्यक्ष राकेश जोशी, जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, दीपिका गुड़िया, संगठन मंत्री नवीन चंद्र जोशी, आरसी त्रिपाठी, हौसला मिश्रा, हरीश चंद्र पां,डे कमल जोशी, रोहित वेस्टेनिया, तारा सती, आयुषी शर्मा, मनोज कुमार डोबरियाल, कल्पना जोशी, डॉ गिरीश तिवारी, सुशील भट्ट, रमेश दत्त, पंकज कौशिक, देवीदयाल तिवारी, युवा अध्यक्ष एचएन उपाध्याय, लता जोशी, रविंद्र श्रोतीय आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440