जन औषधि केन्द्रों से लाभान्वित हो रही प्रदेश की जनता : सीएम त्रिवेन्द्र रावत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (संवाददाता)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जन औषधि दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जन औषधि के लाभार्थियों के साथ बातचीत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में किया गया था। मीडिया से अनौचारिक वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। जेनेरिक दवाओं के उपयोग से आमजन के दवाओं पर मासिक खर्च में काफी कमी आयी है।

उन्होंने कहा कि मरीजों को जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हो सकें इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में कोरोना वायरस से ईलाज हेतु तैयार किए गए आईसोलेटेड वार्ड का भी निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440