बारिश में भींगने से हो होने वाले सर्दी-जुकाम में झट से मिलेगा आराम, अपनायें घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत मो लेकर विशेष सावधानी रखनी होती है। इस मौसम में बाहर का खाना कम कर देना चाहिए। बारिश में भींगने से लोगों को बचना भी चाहिए। कई बार बारिश में भींगने के कारण लोग बीमार पड़ जाते हैं। उन्हें सर्दी जुकाम का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर सर्दी जुकाम से छुटकारा पा सकते है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं।

स्टीम लेना
वेब एमडी में छपी एक खबर के मुताबिक सर्दी-खांसी में सबसे ज्यादा राहत भाप लेने से मिलती है। भाप लेने बंद नाक खुल जाते हैं। आप सादा पानी का भाप ले सकते हैं या ट्री ऑयल, लौंग का तेल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, डालकर भी भाप ले सकते हैं। इससे गले की खराश में आराम मिलता है। अगर आपको भी सर्दी-जुकाम की शिकायत है तो इस घरेलू उपाय को अपनाने से आराम मिलेगा।

गरारे करें
अगर आप बारिश में भींग गए हैं जिसकी वजह से खांसी, जुकाम, गले में जकड़न, कफ हो रहा है तो गरारे करने से बहुत फायदा मिलेगा। इसके लिए आपको नमक के पानी से गरारा करना चाहिए। गरारा करने से गले में जमा कफ निकल जाता है और गले के सूजन में आराम मिलेता है। इसलिए अगर आप भी सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो गरारा जरूर करें।

यह भी पढ़ें -   गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े आंदोलनकारी

शहद
सर्दी-जुकाम होने पर शहद बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से जुकाम सही हो जाता है। आप चाहें तो लौंग और शहद का साथ सेवन कर सकते हैं। लौंग को पीसकर शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खाने से खांसी में बहुत राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक मास 2026: कार्तिक मास से जुड़ी कुछ बेहद खास और प्रेरक बातें

तुलसी अदरक की चाय
अगर आप बारिश में भींग गए हैं तो तुलसी-अदरक की चाय जरूर पिएं। इस चाय के सेवन से सर्द-जुकाम से राहत मिलती है। तुलसी और अदरक दोनों ही औषधीय गुणों से परिपूर्ण होते हैं। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

शहद और अदरक का रस
खांसी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप शहद और अदरक के रस का सेवन भी कर सकते हैं। अदरक और शहद के रस को हल्का गर्म करके पीने से तुरंत आराम मिलता है। अगर आपकी सर्दी बिगड़ी नहीं होगी तो आपको इन घरेलू उपायों से आराम मिल जाएगा। लेकिन अगर ये घरेलू उपाय करने के बाद भी आपको राहत नहीं मिलती तो तुरंत डॉक्टर से संर्पक करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440