युवती ने अपने दोस्त पर लगाया जबरन दुष्कर्म करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि पहले उसका दोस्त नशे की हालत में उसके कमरे में घुसा फिर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिये। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में महानगर के आवास विकास क्षेत्र में किराये में रहने वाली युवती का कहना है कि उसकी लगभग 6 माह से कॉलटैक्स काठगोदाम निवासी गौरव बिष्ट के साथ दोस्ती है। बीती 30 जुलाई की रात को गौरव बिष्ट नशे की हालत में उसके कमरे में आया। और गौरव ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिये। बाद में गौरव उसका मोबाइल फोन व चार्जर भी लेकर फरार हो गया। तहरीर में पीड़िता युवती का कहना है कि इस मामले में मकान मालिक ने उससे कमरा भी खाली करवा लिया है। जिसके चलते उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची। उसने गौरव पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   रिक्शे में महिलाओं को निशाना बनाकर मंगलसूत्र चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440