दून में पकड़ी गयी 101 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवती

खबर शेयर करें

Girl caught with 101 grams of illegal smack in Doon

समाचार सच, देहरादून। थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने 101 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरु कॉलोनी में 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंर्तगर्त अभियोग पंजीकृत किया।

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम के लिये असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश, निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुपालन में सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध, श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें -   दुखदः महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में आधी रात का कहर, NICU में आग से तीन नवजातों की दर्दनाक मौत

आज श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर ने अपने कार्यालय मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया की गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्ता मुस्कान पुत्री मोहम्मद उस्मान उम्र 19 वर्ष को दून यूनिवर्सिटी रोड नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से 101 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता ने पूछताछ पर बताया कि उसकी पहचान शाहरुख और रियासत निवासी टीमली सहसपुर से फोन के माध्यम से हुई थी। उसका उससे अक्सर मिलना हो गया था, उसी ने उसे स्मैक तस्करी के बारे में बताया था। वह पहले उसे इसमें खरीदने के लिए पैसा भी दिया था स वह पिछले महीने व इस महीने करीब पांच-छह बार बरेली से स्मेक खरीदकर शाहरुख को दे चुकी हैं। शाहरुख उससे स्मैक मंगाकर आगे फुटकर में बेचता है, कल वह स्मैक बरेली से लेकर आई थी, वहां पर उसे बस अड्डे पर छोटू नाम के लड़के ने स्मेक दी, जिससे शाहरुख ने ही उसे स्मेक देने की बात की थी और संपर्क में था स उसके पास छोटू का मोबाइल नंबर नहीं है। यह स्मेक आईएसबीटी में शाहरुख को देने आई थी। लेकिन काफी इंतजार के बाद जब शाहरुख नहीं आया और उसका नंबर भी नहीं लगा तो मुझे वापस जसपुर भी जाना था इसलिए मैंने स्मैक को आईएसबीटी, कारगी चौक व सपेरा बस्ती में बेचने का प्रयास किया, लेकिन माल ज्यादा होने के कारण कोई खरीद दार नहीं मिल पाया। जब वह वापस आईएसबीटी की तरफ जा रही थी तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरु कॉलोनी में 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल: शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत के बाद फरार हुआ पति, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440