इस क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई बालिका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक बालिका रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। इस पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में रहने वाली लता पत्नी चमन ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गुनगुन बीती 31 अक्टूबर को अचानक घर से लापता हो गई। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि बालिका को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। वहीं परिजनों को उसकी अनिष्ट की आशंका सता रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगलों में फलों की बहार से बचेंगे वन्यजीव! हल्द्वानी में 51 फलदार पौधों और 451 आम के बीजों का अनूठा अभियान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440