उधार दिए रुपये मांगने पर युवती को लगाई आग, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महानगर में रुपये के लेन-देन के मामले में एक दुखद घटना हो गयी है। एक युवती ने जब अपने साथी एक युवक से अपने उधार दिए रुपये मांगे तो उसने उसे आग लगा दी। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना के बाद आरोपी युवक ने ही उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया। इधर पीड़िता के पिता का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करने गये तो पुलिस जांच करने की बात कह रही है। घटना एक दिसम्बर के दोपहर की है। जिस पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

युवती के पिता का कहना है कि हाथीबड़कला के गणेश प्रसाद की बेटी अमिता कैंथोला एक एजेंसी में काम करती है। पिता ने बताया कि एक दिसम्बर को दोपहर 1.45 बजे उनको आकाश का फोन आया कि उनकी बेटी आग से झुलस गई है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी का आकाश रुपये नहीं दे रहा था, जिस कारण उससे बेटी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर आकाश ने अमिता को आग लगाई और गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती भी करा दिया। युवती अभी इस घटना को लेकर कुछ बोल भी नहीं पा रही है।
युवती के पिता ने पहले पटेलनगर थाने और फिर एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी है। आपको बताते चले कि इस मामले में बुधवार रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इधर इंस्पेक्टर पटेलनगर संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, इसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440