भीमताल के इस क्षेत्र की छात्राओं को पढ़ाई करने नहीं जाना होगा पैदल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अब भीमताल के खलाड़ व तड़ी की छात्राओं को पढ़ाई करने इंटर कॉलेज पैदल नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते अब छात्राएं बिना किसी परेशानी के अपनी शिक्षा सुचारू रख सकेंगे। गौरतलब है कि बीती 4 दिसम्बर को भीमताल के निकटवर्ती खलाड़ में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष बच्चों की पढ़ाई को लेकर आने वाली समस्या को रखा था। लोगों ने डीएम को बताया कि खलाड़ एवं तडी की छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए सिमलखा इण्टर कॉलेज जाना पड़ता है। लेकिन वाहन की सुविधा न होने के कारण छात्राओं को मीलों पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी के चलते कई छात्राएं पढ़ाई सुचारू नहीं रख पाती हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने खलाड व तडी की छात्राओं को सिमलखां इण्टर कॉलेज आने-जाने हेतु वाहन व्यवस्था के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता को निर्देश घ्दिए हैं कि छात्राओं के लिए कॉलेज तक आने-जाने के लिए तत्काल वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही किराये के वाहन हेतु धनराशि खण्ड शिक्षा अधिकारी बेतालघाट को तत्काल उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा है कि कक्षा 10 की 6 छात्राओं को बोर्ड परीक्षा अवधि में भी वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जायें। वाहन सुविधा मिलने के बाद अब यह छात्राएं बिना किसी परेशानी के इंटर कॉलेज जा सकेंगी और अपनी आगे की पढ़ाई सुचारू रख पाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440