हल्द्वानी के प्रतिष्ठित होटल के जीएम ने इवेंट के नाम पर दिल्ली की युवती को बुलाया, नशे में किया घिनौना काम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नैनीताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित होटल के जनरल मैनेजर पर दिल्ली की एक युवती ने शराब के नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ रामनगर और हल्द्वानी में इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती है। रामनगर के एक रिजॉर्ट में काम के दौरान उसकी मुलाकात रामनगर सांवल्दे निवासी रोहित बेलवाल से हुई थी, जो पहले वहीं का मैनेजर था और अब हल्द्वानी के एक बड़े होटल का जीएम बन चुका है।

यह भी पढ़ें -   पलटन बाजार के प्रतिष्ठित शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे इवेंट के लिए हल्द्वानी बुलाया और काम के बाद उसे एक अन्य होटल में रुकवाया। आरोप है कि मंगलवार की रात आरोपी शराब के नशे में जबरन उसके कमरे में घुसा, और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग में खूनी बवाल: पार्किंग विवाद के बाद तलवारें चलीं, 5 घायल, 3 घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे

घटना की सूचना मिलते ही भोटियापड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी रोहित बेलवाल के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440