ईश्वर तर्क से नहीं, सद्गुरु की कृपा से होता है प्राप्त : डॉ. सर्वेश्वर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी की असीम कृपा से एम.बी. इंटर कॉलेज ग्राउंड, कैनाल रोड, हल्द्वानी में आयोजित सात दिवसीय भगवान शिव कथा के तृतीय दिवस पर डॉ. सर्वेश्वर जी ने सती प्रसंग का भावपूर्ण भजनों एवं चौपाइयों के माध्यम से विस्तारपूर्वक वर्णन किया।

डॉ. सर्वेश्वर जी ने बताया कि भगवान शिव माता सती के साथ अगस्त्य मुनि के आश्रम में प्रभु श्रीराम की कथा श्रवण हेतु जाते हैं, किंतु तर्कबुद्धि से प्रभावित होने के कारण सती कथा के मर्म को समझ नहीं पातीं। जब वे प्रभु श्रीराम को साधारण मानव रूप में देखती हैं, तो उन्हें संदेह उत्पन्न होता है कि परब्रह्म स्वरूप ईश्वर मानव शरीर कैसे धारण कर सकता है।

यह भी पढ़ें -   शनि का दोष, साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य ग्रह बाधाएं शांत हो जाती शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करने से

महादेव के कहने पर माता सती प्रभु श्रीराम की परीक्षा लेने जाती हैं, किंतु असफल रहती हैं और शिव से असत्य बोल देती हैं, जिससे उन्हें पुनः वियोग सहना पड़ता है। इस प्रसंग के माध्यम से डॉ. सर्वेश्वर जी ने बताया कि ईश्वर तर्क, मन, वाणी और बुद्धि से परे हैं।

उन्होंने कहा कि तर्क के माध्यम से ईश्वर को नहीं जाना जा सकता। रावण जैसा विद्वान भी बुद्धि के बल पर प्रभु राम को नहीं समझ सका। ईश्वर प्रत्यक्ष दर्शन का विषय हैं, जो केवल पूर्ण सद्गुरु की कृपा से संभव होता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंडः आज फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों से मैदान तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, रहे सर्तक

डॉ. सर्वेश्वर जी ने कहा कि समय के सद्गुरु से दिव्य दृष्टि प्राप्त कर ही ब्रह्मज्ञान संभव है और तभी मानव अपने अंतःकरण में ईश्वर का साक्षात दर्शन कर सकता है।

कार्यक्रम का समापन प्रभु की पावन आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर बाल किशन, सपना अग्रवाल, दिव्या रावत, रविंद्र सिंह रावत, अंकित शर्मा, गीता भालोठिया, प्रमोद नैनवाल (विधायक रानीखेत), जितेंद्र साहनी, सुरेश मित्तल, राजेश अग्रवाल, भगवान सहाय, शशि सिंह एवं विमल रस्तोगी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440