कोरोना वायरस को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क : मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें

मास्क की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग घरों से बेवजह बाहर न निकलें और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में वायरस न फैले। जिन देशों में यह वायरस फैला है, वहां जनता के सहयोग से नियंत्रण किया गया। सीएम ने कहा कि होटल व रेस्टोरेंट को बंद नहीं किया जा सकता है।

हालांकि होटलों व रेस्टोरेंट के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। सरकार प्रतिदिन कोरोना वायरस को लेकर समीक्षा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीएम ने कहा कि स्पेन के शैक्षिक भ्रमण से लौटे एक प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। विदेश से लौटे सभी प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को निगरानी में रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यदि कोई भी व्यापारी सेनिटाइजर और मास्क की कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना वायरस को लेकर सेनिटाइजर और मास्क की डिमांड बढ़ी है। लेकिन संक्रमण से बचने के लिए साबुन से भी हाथ धो सकते हैं। इसके लिए सेनिटाइजर ही जरूरी नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440