पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस, सीएम धामी ने योजनाओं को दी नई रफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। Pushkar Singh Dhami सरकार प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने पर लगातार जोर दे रही है। इसी दिशा में पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गुरुवार को देहरादून में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री गोकुल एंब्रियो ट्रांसफर योजना के वाहन और मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रेफ्रिजरेटेड वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में लाभार्थियों ने राज्य सरकार की योजनाओं से मिले लाभ साझा किए। उन्होंने बताया कि सरकारी सहायता मिलने से उनके व्यवसाय को विस्तार मिला है और आय में भी बढ़ोतरी हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है और इसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -   वोटर लिस्ट सुधारने को उमड़ी भीड़! हल्द्वानी के एक बूथ पर 210 मतदाताओं ने जमा किए दस्तावेज

सीएम ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में राज्य में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। किसान अपनी आजीविका मजबूत करने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   फर्जी TET सर्टिफिकेट से बनी थी सरकारी टीचर की नौकरी! उत्तराखंड में बड़ा खुलासा, तीन शिक्षक निलंबित

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 से लागू विभिन्न नीतियों के जरिए किसानों को आर्थिक मजबूती देने और रोजगार बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्राउट फिशिंग के क्षेत्र में भी तेजी से काम हो रहा है, जो पहले एक बड़ी चुनौती माना जाता था।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने कहा कि विभाग की कोशिश थी कि मुख्यमंत्री और लाभार्थियों के बीच सीधा संवाद हो सके। उन्होंने बताया कि नवंबर 2023 में शुरू की गई गोट वैली योजना के तहत अब तक 5827 लाभार्थियों को जोड़ा जा चुका है, जबकि 90 हजार से अधिक बकरियों का वितरण किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440