उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 3600 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जना होने का पूर्वानुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल मॉल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाया तो होगी कार्रवाई! जिला प्रशासन ने लागू किया नो हॉर्न जोन

राजधानी देहरादून में आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल बनने और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। आने वाले 3 से 4 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

वहीं लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फलदार पौधों और बागवानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440