लालकुआं रेलवे स्टेशन पार्किंग में टैक्सी चालक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। यहां रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में एक टैक्सी चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक की पहचान मदन राम (42) निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में रह रहा था। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गोल्ज्यू यात्रा का भव्य स्वागत, पारंपरिक संस्कृति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन की पार्किंग के ठेकेदार विनोद श्रीवास्तव ने कार के भीतर चालक को बेसुध हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

घटनास्थल पर कोतवाली लालकुआं प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा, जीआरपी काठगोदाम प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह कोरंगा और आरपीएफ के उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने निरीक्षण किया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं।

यह भी पढ़ें -   एक महीने तक खाली पेट लौंग चबाने से मिलेंगे चमत्कारिक औषधीय फायदे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक मदन राम अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440