किसानों की आय दुगना करना सरकार का लक्ष्य व संकल्प: सुबोध उनियाल

खबर शेयर करें

ब्लॉक कार्यालय में किसान मेला गोष्ठी का आयोजन

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए ब्लॉक कार्यालय में किसान मेला गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुना। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय दुगना करना सरकार का लक्ष्य व संकल्प है। सरकार किसानों के हित की रक्षा हेतु कटिबद्ध है। किसान अपनी उपज को पूरे देश में जहां भी अधिकतम मूल्य मिल रहा हो, वहां बेच सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिला योजना के अन्तर्गत 40 प्रतिशत धनराशि कृषि उद्यान में व्यय किया जा रहा है। किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए कृषकों को 1 से 3 लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। कहा कि भारत सरकार ने किसानों के हित में प्रदेश हेतु 15 हजार कलस्टर स्वीकृत किये हैं। पूरे प्रदेश में कृषक समूहों हेतु कृषि विभाग द्वारा 1300 दुकानें बनाकर समूहों को दिये जायेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 350 से अधिक निर्णय किसानों के हित में लिये गये हैं। किसानों को समस्त सुविधायें डिजिटली उपलब्ध कराने हेतु डिजिटल एग्री स्टैक, जिसके अन्तर्गत यूनिवर्सल फार्मर्स सर्विस इंटरफेस के माध्यम से सभी किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। सरकार किसानों के हित के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, कार्यक्रम अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल, कनिष्ठ प्रमुख शशिकांत पाण्डे, दर्जा मंत्री फकीर राम, महामंत्री प्रदीप जनौटी, मण्डी समिति उपाध्यक्ष रवीन्द्र रैकुनी, पार्षद प्रमोद तोलिया, राजेन्द्र अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल मुनि, दिनेश खुल्बे, प्रताप बिष्ट, चन्दन बिष्ट, संसाद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, भूपेन्द्र सिंह क्वीरा, भुवन प्रसाद, लाखन निगल्टिया, धीरज पाण्डे, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. पीएस भण्डारी, बीडीओ डॉ. निर्मला जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440