राज्यपाल ने दी ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है। श्रीमद् भगवद् गीता में भगवान कृष्ण का निष्काम भाव से कर्म करने का शाश्वत संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा रहा है।
उन्होंने कहा है कि इस पावन दिवस पर हम सभी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। राज्यपाल ने कामना कि है की जन्माष्टमी का यह पर्व हमारे देश एवं प्रदेश में शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल! गैरसैंण से मसूरी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440