राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। इस अवसर पर राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को भी बधाई दी है।

नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि हमारे बहादुर नौसैनिकों के सुदृढ़ युद्ध कौशल, रणनीति एवं सजगता के कारण भारत की विशाल सामुद्रिक सीमाएं सुरक्षित है। राज्यपाल ने कहा कि “मैं उनकी वीरता, साहस, पराक्रम एवं समर्पण को नमन करता हूँ। बड़ी मात्रा में हमारे ऊर्जा संसाधन, आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियां समुद्र में संचालित होती है। इस विशाल संपदा से संपन्न समुद्र की रक्षा हमारे वीर नौसैनिक कर रहे हैं। भारत के आर्थिक विकास में भारतीय नौसेना का महत्वपूर्ण योगदान है। नौसेना के समर्पित अधिकारी और जवान देश को सशक्त बनाने में योगदान दे रहे हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि उत्तराखंड में भूतपूर्व नौसैनिकों की बड़ी संख्या है। आशा है कि राज्य में रह रहे भूतपूर्व नौसैनिक अपनी सेवा से प्राप्त अनुभवों का उपयोग राज्य के विकास के लिए करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440