राज्यपाल ने किया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला का भ्रमण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) वीरवार को पुणे, महाराष्ट्र के दौरे पर रहे। राज्यपाल ने इस दौरान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला का भ्रमण किया। उन्होने वहां प्रशिक्षणरत कैडेटों से मुलाकात की। राज्यपाल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला में सन् 1973 से 1976 के दौरान बिताए गये बेहतरीन पलों को याद कर अपने अनुभवों को कैडेटों के साथ साझा किया।

राज्यपाल ने कहा कि अकादमी आधुनिक समय के युद्ध की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उच्चतम सैन्य प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। अकादमी कैडेटों में नेतृत्व के गुणों को विकसित कर उनमें आत्म-सुधार की इच्छा और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए तैयार कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि आत्म-अनुशासन, सम्मान, अखंडता, सौहार्द और संघ की भावना पैदा करके कैडेट के समग्र व्यक्तित्व विकास पर जोर अकादमी में जोर दिया जाता है जो अपने आप में शानदार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   त्योहारों से पहले पशुपालकों की चमकी किस्मत, छह दुग्ध समितियों में बांटे गए 42.46 लाख रुपये के बोनस
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440