उत्तराखंड: आवारा पशु से टकराकर गिरे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की जान चली गई। आवारा गौवंश से टकराने के बाद सड़क पर गिरे युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान अलखदेवा निवासी परविंदर सिंह उर्फ पिंदर मक्कड़ के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी असमय मौत से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि बीती रात परविंदर सिंह किसी काम से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक निराश्रित गौवंश उनके वाहन के सामने आ गया। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। सड़क पर शव पड़े होने से लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

अनिल जोशी के अनुसार, घायल अवस्था में युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440