समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। तुकमलंगा एक ऐसी औषधि है, जिसके इस्तेमाल से आप अपने वजन को तेजी से कम कर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। यह शरीर को ताकत प्रदान करता है। यह फाइबर एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन का भंडार है. इसका नियमित इस्तेमाल शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। यह एक ऐसा बीज है, जो वजन कम करने के साथ शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आने देता है। वहीं यह शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है।
पोषक तत्वों का भंडार होता है तुकमलंगा
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ सुनीता सोनल धामा ने बताया कि तुकमलंगा का पौधा अधिकतर मैदानी इलाकों में पाया जाता है। यह एक ऐसा बीज है, जिसको आसानी से कहीं से भी खरीद सकते हैं। इसके बीज का अत्यधिक प्रयोग किया जाता है और इसके बीज को प्रयोग करना बहुत आसान होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और यह एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह मानव शरीर के लिए वरदान की तरह काम करता है।
शरीर में लाता है ताकत, मोटापा करता है दूर
यह पाचन तंत्र को ठीक रखते हुए पेट की सभी समस्याओं को ठीक करने का कार्य करता है। यह तेजी से वजन घटता है और शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आने देता। यह शरीर को बल प्रदान करता है और यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका उपयोग आप दूध के साथ कर सकते हैं। रात्रि में इसके बीज को भिगो दें, उसके बाद सुबह दही में मिलाकर दूध के साथ या फिर जूस के साथ इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के साथ ही यह शरीर पर तेजी से असर करना शुरू करता है। इसका उपयोग अत्यधिक मात्रा में भी नहीं करना चाहिए और चिकित्सकीय परामर्श के बाद ही इसका उपयोग करें। (साभार: आशीष त्यागी- बागपत)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















