गौला बैराज बद्रीपुरा में इस तरह से की अवैध उप खनिज भण्डारण के खिलाफ कार्यवाही

खबर शेयर करें

जिला प्रशासन की छापेमार कार्यवाही में कब्जे में लिया लगभग 6 गाड़ी अवैध खनन भण्डारण

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने छापामार कार्यवाही में काठगोदाम स्थित गौला बैराज बद्रीपुरा में लगभग 6 गाड़ी अवैध उपखनिज भण्डारण कब्जे लिया। ज्ञात हो कि जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु जारी सख्त आदेश दिया है।

उक्त आदेश के तहत शनिवार को काठगोदाम गौला बैराज के पास एवं बद्रीपुरा क्षेत्र में अवैध उप खनिज भण्डारण खिलाफ सख्त कार्यवाही की गयी। उप जिलाधिकारी नैनीताल विनोद कुमार तथा एसडीएम हल्द्वानी विवेक रॉय के नेतत्व में टीम द्वारा छापेमारी के दौरान अवैध रूप से सरकारी जमीन पर किये गये लगभग 6 गाड़ी अवैध खनन भण्डारण मौके पर ही कब्जे में ले लिया गया, जिसकी वन विभाग द्वारा नियमानुसार नीलामी करने की कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

मौके पर अवैध रूप से खड़े दो वाहनों का परिवहन विभाग द्वारा चालान किया गया। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित कैंटीन को ध्वस्त करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त किया गया। संयुक्त टीम द्वारा कैंटीन संचालक राजेन्द्र सिंह को चेतावनी जारी करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार से भूमि पर अतिक्रमण न करने की हिदायत मौके पर दी।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी व खनन समिति को को विभिन्न माध्यमों से सूचना मिल रही थी कि गौला बैराज एवं बद्रीपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से खनन का भण्डारण किया जा रहा है। ड्राईवरों द्वारा भण्डारण सामग्री को वाहनों के द्वारा अन्य जगह ले जाने के लिए कैंटीन में बैठकर मौके की तलाश में रहते थे तथा कैंटीन में भोजन-पानी की आड़ लेकर लम्बे समय तक रात्रि में बैठे रहते थे। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में 03 जनवरी को आयोजित बैठक में समिति द्वारा अवैध खनन के भण्डारण, परिवनह आदि को रोकने के लिए समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय भी लिया गया था। उप खनन समितियों को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़ें -   बिन्दुखत्ता के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का संघर्ष लाया रंग

संयुक्त टीम में एसडीओ वन ध्रुव मर्ताेलिया, एआरटीओ गुरूदेव सिंह, सहायक अभियंता जमरानी बांध परियोजना नवीन पाण्डे, सिंचाई बलवन्त सिंह आदि शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440