कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जोत सिंह बिष्ट ने छोड़ी पार्टी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने आज कांग्रेस पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया हैं। श्री बिष्ट ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के ही कुछ नेताओ पर भितरघात करने का आरोप लगाया था। बिष्ट ने कहा की उनका मन बेहद आहत है आज की तारीख से उनका कांग्रेस से कोई संबंध नही रह गया है। श्री बिष्ट ने कहा की मैं वैचारिक रूप से कांग्रेस से 40 साल से जुड़ा रहा था। अब चूंकि विचार नही दिख रहा है, इसलिए अब कांग्रेस में नहीं रह सकता।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट करते हुये लिखा हैं की सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरीश रावत, यशपाल आर्य, करण महरा, प्रीतम सिंह एवं उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ/कनिष्ठ सहयोगी साथियों के संज्ञानार्थ! आप सबके स्नेह एवं सहयोग से मैंने अपने राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय किया है। आज आप सभी साथियों को अत्यंत दुखी मन से सूचित कर रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासन हीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है। नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक लेने के बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसमें मुझे अब दूर दूर तक सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई देती है, इसलिए किसी पर किसी प्रकार का व्यक्तिगत आरोप न लगाकर तथा कोई व्यक्तिगत दुर्भावना रखे बिना मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या-गिरधारी साहू विवाद की जांच करेगी SIT, 10 सदस्यीय टीम गठित, वायरल ऑडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440