चुनाव ड्यूटी पूरी कर हल्द्वानी लौट रहे गेस्ट शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चुनाव ड्यूटी पूरी कर हल्द्वानी स्थित कण्ट्रोल रूम में सामग्री जमा करने जा रहे शिक्षक की बाइक को तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शिक्षक ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम चोरपानी जोशी कालोनी निवासी 42 वर्षीय अरुण उप्रेती देवीपुरा मालधनचौड़ में गेस्ट टीचर थे 19 अप्रैल को हुए चुनाव में उनकी ड्यूटी सांवल्दे स्कूल में वेब कास्टिंग में लगी थी शुक्रवार को मतदान के बाद देर हो गई थी इसलिए वह शनिवार की सुबह अपनी बाइक से हल्द्वानी एमबीपीजी के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा जमा करने आ रहे थे।

लामाचौड़ के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.अरुण के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है. घर पर उनकी पत्नी व तीन बच्चे हैं दो बेटियां बड़ी व एक छोटा बेटा छह साल का है उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440