उत्तराखण्डः खाना खाने के बाद टहलने निकले दंपती की सड़क किनारे मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर।
उत्तराखण्ड के जिला उधमसिंह नगर – रुद्रपुर में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर से खाना खाने के बाद रोज की तरह टहलने निकले पति-पत्नी कुछ देर बाद सड़क किनारे मृत मिले। दोनों के शव बिंदुखेड़ा-सिडकुल से दानपुर रोड की ओर जाने वाली रिंग रोड के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान संतोष यादव और उनकी पत्नी सुनीता यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आए होंगे। हालांकि, घटना की परिस्थितियां अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई हैं और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, संतोष यादव और उनकी पत्नी सुनीता यादव सोमवार शाम खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद दोनों बिंदुखेड़ा से सिडकुल होते हुए दानपुर रोड की ओर जाने वाली रिंग रोड के आसपास पहुंचे।
रात करीब आठ बजे सड़क किनारे दोनों के शव पड़े होने की सूचना सामने आई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस तक पहुंची तो रुद्रपुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी हत्याकांड: उम्रकैद की सजा पाए पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत पर 18 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई

मौके पर वाहन के कुछ टूटे हुए हिस्से मिलने की बात भी सामने आई है। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों को आशंका है कि किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मारी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों की मौत वास्तव में किस वाहन की टक्कर से हुई। पुलिस ने मामले की पुष्टि के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा खतरा! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, चमोली में जलसैलाब के बाद टूटा संपर्क

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय रिंग रोड से कौन-कौन से वाहन गुजरे थे। आसपास लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई खुशवंत सिंह के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया था। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच सड़क हादसे के एंगल से की जा रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
एक साथ घर से निकले दंपती की इस तरह मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अब ब्ब्ज्ट फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440