पिथौरागढ़ में गुलदार का कहर: 15 बकरियां और एक गाय मार डाली, ग्रामीणों में दहशत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। जिले के घाट क्षेत्र के डाकूड़ा गांव में गुलदार ने एक बार फिर कहर बरपाया है। सोमवार देर रात गुलदार ने एक मकान के गोठ में घुसकर 15 बकरियों को मार डाला, जबकि दिन में उसने घर के पास चुगान कर रही एक गाय पर भी हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह घटना पशुपालक नर सिंह के साथ हुई, जिनका कहना है कि यह बकरियां उनके आजीविका का मुख्य साधन थीं। उन्होंने बताया कि देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच गुलदार ने घाट बैंड पर स्थित उनके मकान के गोठ में घुसकर हमला बोला। घटना के दौरान एक व्यक्ति, जो बकरियों को बचाने का प्रयास कर रहा था, गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस हमले के बाद से गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। नर सिंह ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों के लगातार हो रहे हमलों को रोकने के लिए ठोस और तत्काल कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें -   अंकिता केस में एक साथ दो बड़े घटनाक्रम, सुरेश राठौड़ ने दिखाई नार्को टेस्ट की सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं कोर्ट

घटना की सूचना पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने लोगों से जंगल के आसपास सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से अकेले न जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना, कूड़े के ढेर में मिली नवजात; दूसरी बच्ची भी लावारिस बरामद

वहीं, निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए और क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को जल्द पकड़ा जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440